Posts

Showing posts with the label History of हाड़ा राजपूत प्रिंस

वीर हाड़ा राजपूत कुम्भा जिसने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे नकली बूंदी पर

यह बात उन दिनों की है जब एक बार किन्ही कारणों से मेवाड़ के महाराणा लाखा बूंदी राज्य के हाड़ाओं से नाराज हो गए एवं इसी नाराजगी के चलते महाराणा लाखा ने प्रण लिया कि जब तक वे बूंदी नहीं जीत लेते अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे ! इस जिद को सुन महाराणा लाखा के सामंतों ने उन्हें बहुत समझाया कि इस तरह से बूंदी जैसे राज्य जिसके वीर हाड़ा राजपूतों के शौर्य का डंका हर कहीं बजता है को जीतना इतना आसान नहीं, परन्तु महाराणा लाखा के प्रण के चलते मेवाड़ के लोगों के सामने एक गंभीर समस्या ने जन्म ले लिया था जिसका कारण था कि न तो बूंदी के हाड़ा राजपूतों को इतनी सरलता से हराया जा सकता था और जिद्द पर अड़े महाराणा लाखा भी अपने प्रण से पीछे हटने वाले भी नहीं थे ! अतः मेवाड़ के सामन्तो ने एक बीच का रास्ता निकाला और महाराणा लाखा को एक मार्ग सुझाया कि अभी चितौड़ के किले के बाहर ही बूंदी का एक मिटटी का प्रतीकात्मक नकली किला बनवाकर उस पर आक्रमण कर उसे जीत लेते है और नकली बूंदी के किले पर विजय हासिल कर आप अपना भी प्रण पूरा कर लीजिये ! महाराणा ने उनकी यह बात माँ ली ! अब चितौड़ किले के ही बाहर बूंदी का एक प्रतीकात्मक मि...